फतेहपुर-बाराबंकी। नगर क्षेत्र में एक फीमेल फिटनेस सेंटर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने फीता काट कर किया। उन्होंने बताया, कि महिला जिम खुलने से क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी लाभ होने के साथ-साथ फिट रहने की भी सुविधा मिलेगी।मालूम हो नगर फतेहपुर क्षेत्र के बाइपास रोड पर स्थित फीमेल फिटनेस सेंटर खुलने से नगर क्षेत्र की महिलाओं को फिटनेस को लेकर बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिम संचालिका डॉ अंजू चन्द्रा ने विधायक को अंग वस्त्र पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस बीच विधायक ने जिम ट्रेनर व संचालिका को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों से अपनी बात रखते हुए कहा, कि स्वच्छ शरीर में ही सुंदर विचारों का वास होता है। महिलाओं को सुझाव देते हुए कहा, कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम अनिवार्य रूप से करें। नियमित व्यायाम करने से हम जहां अपने आप को स्वस्थ रख सकेंगे वही अनेकों बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं। इस दौरान जिम संचालिका डॉक्टर अंजु चंद्र ने बताया, कि हमारा जिम खोलने का मकसद एक ही है। पौष्टिक खाना खाएं और जिम द्वारा अच्छी सेहत बनाएं। हमारे जिम में जानी मानी ट्रेनर शबा कुरेशी है जो हर तरह की एक्सरसाइज महिलाओं को सिखायेंगी। महिलाओं को कोई आर्थिक परेशानी ना हो जिसको लेकर प्रति महिला से एक माह की फीस 500 रुपए ली जायेंगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारे जिम में हर प्रकार की एक्सरसाइज करने के लिए नई नई आधुनिक मशीन लगाई गई है। जिसमें क्रॉस स्ट्रेनर, जिम साइकिल, ट्रेडमिल, वाइब्रेटर, स्टिचिंग मशीन, लेग पुलिंग, संबल आदि मशीनें आई हुई है। इस मौके पर मिस इंडिया ग्लोबल क्वीन फिटनेस रमा करनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष इरशाद अहमद कमर, राजेश जयसवाल, सन्तोष गुप्ता, विपिन राठौड़, शील रत्न मिहिर, अंशुमान मिश्रा, राजेश पाठक, गिरधर गोपाल, अनुपम निगम, राम कुमारी मौर्या, रचना श्रीवास्तव, सुचिता साहू, कमलेश शुक्ला,अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कालेज की छात्राएं मौजूद रही।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper