मनरेगा को कमजोर कर रही है भाजपा सरकार: शेर खान


रामसनेहीघाट, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधानसभा दरियाबाद के बनीकोडर ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा बचाव महासंग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इटहुआ, गनौली, भोजपुर और खुसेहटी गांवों में आयोजित इन चौपालों का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अब्दुल्ला शेर खान ने किया। चौपाल को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला शेर खान ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार इसे सोची-समझी रणनीति के तहत खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरी के भुगतान में देरी और काम के बजट में कटौती करके गरीबों के हक को मारा जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लिखा गया पत्र वितरित किया गया। पत्र के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि कांग्रेस किस प्रकार मनरेगा को बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष भानू वर्मा, मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा, बिन्नु सिंह, पवन कुमार, राममूर्ति दुबे, अवधेश पांडे, मनीष कुमार, कल्लू रावत, रंजीत वर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.