मन्दिर स्थापना उत्सव को लेकर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा,

लालगंज, प्रतापगढ़। मंदिर स्थापना उत्सव को लेकर अठेहा में सोमवार को भव्य शोभा यात्रा व कलश यात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम को लेकर आज मंगलवार से श्रीराम कथा होगी। श्रीराम कथा से पूर्व निकली शोभा यात्रा में राम दरबार की भव्य झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अठेहा बाजार में भगवान बाला जी की स्थापना मंदिर में सामूहिक रूप से ग्रामीणों के योगदान से की गयी थी। आचार्य शिवम मिश्र जी महराज की अगुवाई में स्थापना उत्सव में शामिल श्रद्धालु भगवान श्री बाला जी का जयघोष करते भक्तिभाव में मंत्रमुग्ध दिखे। मंदिर परिसर से कलश यात्रा भी निकाली गयी। जो दलापटटी, लखहरा, सांगीपुर होते हुए बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंची। यहां दर्शन पूजन के पश्चात वापस कथा स्थल पर समाप्त हुई। आचार्य शिवम मिश्र ने कहा कि कलियुग में भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में मोक्ष का मार्ग प्रशस्त हुआ करता है। इस मौके पर कृपाशंकर पाठक, प्रवेश मिश्र, सुनील मिश्र, मदन लाल चौरसिया, दयाराम सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.