यूजीसी के नये नियमों को वापस लिये जाने की मांग…


बस्ती। यूजीसी के नये नियमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बुधवार को मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में गांधी कला भवन के स्थित बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक यूजीसी का भेदभाव पैदा करने वाला कानून वापस नहीं लिया जाता मेधा चरणबद्ध आन्दोलन जारी रखेगी।
मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा उच्च शिक्षा परिसरों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी नए नियमों के विरोध में  आन्दोलन जारी रहेगा। कहा कि ये नियम उनकी पढ़ाई और भविष्य को प्रभावित करेंगे।बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरना देने वालों में मुख्य रूप से उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’, नागेन्द्र मिश्र गुड्डू, गिरीश चन्द्र गिरी, प्रतीक मिश्र, अमरनाथ यादव, विपुल पाण्डेय आदि शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.