रणबीर कपूर की एनिमल 2 में अभिनेत्री सलोनी की होगी वापसी..


अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने कई आलोचनाओं के बावजूद दर्शकों का दिल जीता था। फिल्म के दूसरे भाग एनमिल पार्क का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज तारीख तो तय नहीं हुई है, लेकिन इसकी शूटिंग 2027 से शुरू होने की पूरी संभावना है। चर्चा तो यह भी है कि दूसरी किस्त में, रणबीर को दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इस बीच, सलोनी बत्रा ने सीक्वल में अपनी वापसी पर बात की है।
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल पार्क में सलोनी को फिर दमदार किरदार में देखा जाएगा।
उन्होंने कहा, मैं एनिमल 2 में जरूर रहूंगी। लोगों को एनिमल पसंद आई थी, इसलिए निर्माता मनोरंजन और एक्शन के लिए इस तरह की फिल्में बनाना चाहते हैं। यह बॉक्स ऑफिस के लिए और हमारे लिए भी अच्छा है। याद दिला दें कि सलोनी ने फिल्म में, रणबीर की बड़ी बहन का किरदार निभाया था जो बहुत अहम था।
सलोनी ने सिनेमा में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, यह उतार-चढ़ाव से भरा लंबा सफर रहा है। मेरा मानना है कि जीवन सबके लिए ऐसा ही होता है। क्योंकि आप उस तरह के बैकग्राउंड से नहीं आते, इसलिए हमारे संघर्ष अलग होते हैं, जो कभी-कभी काफी डरावने होते हैं। मैंने इस सफर में बहुत कुछ सीखा है। सलोनी अपनी सीरीज भय से चर्चा में हैं, जो 12 दिसंबर को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.