रानी रेवती देवी में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया

प्रयागराज। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय के मार्गदर्शन में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया।

संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर गैस्ट्रोलॉजी डिपार्मेंट स्वरूप रानी हॉस्पिटल के डॉ संदीप प्रजापति,  अध्यक्ष निंबार्क आश्रम के महंत स्वामी राधा माधव दास, विशिष्ट अतिथियों में विश्व हिंदू परिषद बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद जी, उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संगठन के सचिव एवं राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मेडल से सम्मानित सुशील कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता के.एन. कुमार का आशीर्वचन प्राप्त हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की वंदना से प्रारंभ हुआ, तत्पश्चात  देशभक्ति से परिपूर्ण आकर्षक नृत्यों एवं भैया बहनों के हिंदी ,अंग्रेजी एवं संस्कृत में ओजस्वी भाषणों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत, सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने तथा परिचय सत्य प्रकाश पाण्डेय एवं संचालन दिनेश कुमार शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.