राष्ट्रीय युवा दिवस पर बच्चों को कराया योग

मीरजापुर। नगर के पांडेपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा भारत उतर प्रदेश की ओर से जनपद के योग गुरु सह राज्य प्रभारी योगी ज्वाला सिंह ने ऑनलाइन योग कार्यशाला के माध्यम से अलग अलग बैच में बालयोग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर योग गुरु ने स्कूल बच्चों को खड़े होकर करने वाले आसन में ताड़ासन ऊर्ध्वताड़ासन, त्रिकोणासन, कोणासन, वृक्षासन जैसे आसनों के साथ प्राणायाम का विशेष अभ्यास कराते हुए उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर योग गुरु ने बालयोगीयों को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह योग  आपके जीवन में ऊर्जा उत्साह उमंग लाने का सबसे बड़ा साधन बनेगा, अगर आप इस छोटी सी अवस्था से अपने जीवन में योग प्राणायाम आदि के अभ्यास का आदत बना ले तो आने वाले समय में आप भी भारत के भविष्य बनकर स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जैसा बल बुद्धि विद्या व सामर्थ्य प्राप्त कर देश को एक नई दशा और दिशा दे सकते हैं। इस अवसर पर हरिद्वार से युवा भारत के मुख्य केंद्रीय प्रभारी श्रीरामाशीष ने कहा कि बाल योगियों के साथ साथ देश के हर युवा को स्वामी विवेकानंद जी जीवन से सीखते हुए, देश को नशामुक्त व्यसनमुक्त रोगमुक्त व्याधिमुक्त बनाने का संकल्प लेकर जीवन को राष्ट्रनिर्माण योग निर्माण स्वदेशी निर्माण से लेकर देश की हर प्रकार की शिक्षा और चिकित्सा पद्धति को सही दशा और दिशा देने की आवश्यकता है। और यह कार्य केवल युवा ही कर सकता है इसलिए युवाओं को अब तैयार होकर इस कार्य को धरातल पर लाने के संकल्पों को पूर्ण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.