राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए गए स्काउट लीडर ट्रेनर,

अयोध्या। स्काउटिंग में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय संगठन अटास इंडिया के जयपुर में आयोजित नवें राष्ट्रीय अधिवेशन में अनूप मल्होत्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति कल्पेश जवेरी ने राष्ट्रीय एम. ए.खालिद टॉप अचीवर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया । इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के राज्य मुख्य आयुक्त शशि किरण तथा अटास वर्ल्ड के अंतर्राष्ट्रीय सचिव एम ए के मैकी मौजूद रहे। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष भारत से चुने हुए एक सदस्य को इस अवार्ड से विगत 3 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। इसके पूर्व वर्षों में प्रेम प्रकाश शर्मा (छत्तीसगढ़) एवं कौशिक चटर्जी (पश्चिम बंगाल) को सम्मानित किया जा चुका है।
पूर्व राष्ट्रपति महामहिम ए.पी.अब्दुल कलाम द्वारा राष्ट्रपति रोवर पुरस्कार प्राप्त श्री मल्होत्रा को अटास इंडिया से जुड़कर बेहतरीन संयोजन के उपरांत अटास इंडिया की राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में नामित किए गए। श्री मल्होत्रा को इसके पूर्व मैसेंजर ऑफ पीस के राष्ट्रीय स्टार अवॉर्ड से तथा भारत स्काउट गाइड द्वारा विभिन्न अवसरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। आटास इंडिया का 10वाँ अधिवेशन अगले वर्ष गुजरात में होना सुनिश्चित हुआ है। अयोध्या से इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रोवर राम लखन मौर्य ने भी राष्ट्रीय गैदरिंग में प्रतिभाग किया।
श्री मल्होत्रा को राष्ट्रीय टॉप अचीवर्स अवार्ड प्राप्त होने पर अटास इंडिया के राष्ट्रीय समन्वयक प्रेम प्रकाश शर्मा, सीमा राठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी राम सुयश वर्मा ,सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कमलेश द्विवेदी, पूर्व जिला संगठन आयुक्त विवेकानंद पाण्डेय, राष्ट्रपति पुरस्कृत साहित्य सेवी डॉ स्वदेश मल्होत्रा,जिला गाइड कैप्टन निधि महेंद्रा,रवि प्रकाश,गीता गुप्ता,गिरीश चंद्र,पंकज कनौजिया,शिप्रा श्रीवास्तव,सिविल डिफेंस कोर के चीफ वार्डन अतुल सिंह, उत्तम बंसल, डॉ पीयूष गुप्ता, डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी, रितेश जायसवाल, ललित रंजन भटनागर, विद्यासागर आदि ने  हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.