रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 87.69 प्रति डॉलर पर

विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 87.69 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के रुपये के अत्यधिक अवमूल्यन को रोकने के प्रयासों से रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.63 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.69 के निचले स्तर को छू गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 12 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.63 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.01 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 327.79 अंक चढ़कर 80,563.38 अंक पर जबकि निफ्टी 112.15 अंक की बढ़त के साथ 24,599.55 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,398.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.