रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 88.77 प्रति डॉलर पर

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.77 पर आ गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों एवं वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितताओं के बीच विदेशी पूंजी की सतत निकासी से घरेलू मुद्रा पर दबाव रहा।सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 258.83 अंक या 0.31 प्रतिशत टूटकर 83,679.88 अंक पर जबकि निफ्टी 47.95 अंक या 0.19 प्रतिशत फिसलकर 25,674.15 अंक पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.73 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 88.77 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद स्तर से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 88.70 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.59 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 258.83 अंक या 0.31 प्रतिशत टूटकर 83,679.88 अंक पर जबकि निफ्टी 47.95 अंक या 0.19 प्रतिशत फिसलकर 25,674.15 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,769.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.