जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा गल्ला मंडी चौराहा स्थित बैंकर प्लाजा में व्यापारियों को जागरूकता हेतु साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए एक सेमिनार नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें पुलिस के साइबर एक्सपर्ट असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह और साइबर एक्सपर्ट संग्राम यादव ने व्यापारियों को धोखाधड़ी से बचाव के अनेक उपाय बताया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों को जागरूक करके ठगी से बचाया जा सकता है, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं कार्यक्रम संयोजक संजय केड़िया ने बताया कि अब साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है इसलिए लोगों को जागरूक करके ही ठगी से बचाया जा सकता है, साइबर एक्सपर्ट जयप्रकाश सिंह ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में अक्सर लोग फोन पर कहीं गई बातों पर विश्वास कर लेते हैं फोन से हमें जानकारी मिलती है लेकिन यही माध्यम ठगी का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है की ठगी कैसे होती है और अपराधी किन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं अपने व्हाट्सएप और जीमेल पर टू-स्टेप वेरीफिकेशन जरूर चालू रखें,संग्राम यादव ने बताया कि किसी को भी पैसा भेजने से पहले पूरी तरह जांच पड़ताल कर लें हर मैसेज को ध्यान से पढ़ें प्रत्येक व्यक्ति पर तुरंत विश्वास ना करें तभी साइबर ठगी से बचाव संभव है । जिला संरक्षक राजदेव यादव,अशोक बैंकर,छबूलाल सोनकर श्याम चंद्र अग्रहरी, चेतन टंडन, रविंद्र अग्रहरि, लोकेश कुमार, हफीज शाह, डीके अग्रहरि शाहिद मंसूरी,नीरज शाह, प्रमोद कुमार बैंकर,चंदन सेठ आदि मौजूद रहे।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper