शिक्षा को लेकर जागरूक बने अभिभावक: अमरेश सिंह


जफराबाद।अभिभावकों को अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजना चाहिए।शिक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए।यह बातें  बुधवार को स्थानीय कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय में  निपुण भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्त हेतु आयोजित शिक्षा चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि बीईओ सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह ने कही। उन्होंने अपने संबोधन में अभिभावको से कहा कि आप बच्चों को कभी शिक्षा से विमुख नही होने दे।इसके अलावा सरकार से प्राप्त अनुदान से बच्चों को ड्रेस जूता मोजा स्वेटर खरीद कर बच्चों को अवश्य दें द्य उन्होंने अपने संबोधन में कहा की अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावक की भी जिम्मेदारी होती है कि वह अपने बच्चों का उचित देखभाल करें और देखें कि हमारा बच्चा क्या पढ़ रहा है तथा विद्यालय में कितना पढ़ाया गया है और उसे कितना आता है।कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में लक्ष्मीकांत सिंह ने कहा जब तक अभिभावक अपने बच्चों के प्रति सचेत नहीं होंगे तब तक बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता नहीं आ पाएगी द्य कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका श्रीमती छाया सिंह ने किय  निवेदिता श्रीवास्तव  मालविका सिंह अंजू सिंह नीता पाल, भरतलाल बरनवाल,संगीता मौर्य और मीना बरनवाल आदि उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.