शिक्षा में आगे बढ़ने का संदेश: दीक्षांत समारोह–2026 का आयोजन

आजमगढ़, सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, आज़मगढ़ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर दीक्षांत समारोह–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जयनाथ सिंह, सदस्य प्रदेश कार्य समिति एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी रहे।मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण एवं गीत प्रस्तुत किए गए।मुख्य अतिथि द्वारा वर्ष 2025 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्रथम वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वर्ष 2025 में सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, आज़मगढ़ से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में नेहा यादव (सिविल इंजीनियरिंग), अभिषेक शर्मा (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), विपिन यादव (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) एवं मृत्युंजय यादव (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), राजकीय पॉलिटेक्निक भिलिहिली, आज़मगढ़ से वैभव दुबे (सिविल इंजीनियरिंग) को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में, सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, आज़मगढ़ की सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा रिया सिंह को NEP Credits 46 के साथ संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर तथा राजकीय पॉलिटेक्निक, भिलिहिली आज़मगढ़ की निकिता गुप्ता (सिविल इंजीनियरिंग) को भी मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया तथा राजकीय पॉलिटेक्निक भिलिहिली आज़मगढ़ के प्रधानाचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।कार्यक्रम का संचालन ई कुलभूषण सिंह ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ-साथ भाजपा नेता श्री सुनील राजभर, सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक एवं राजकीय पॉलिटेक्निक भिलिहिली आज़मगढ़ से अमृत प्रकाश, डॉ. शिंजिनी यादव, सुशील कुमार, यशवंत कुमार, डॉ. रागिनी यादव, श्रीमती श्रुति सिंह, प्रेमानंद पटेल, संतोष कुमार, शिवम सिंह, रमेश प्रजापति एवं संस्था के अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.