प्रयागराज। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकासखंड कौड़िहार प्रथम के शैक्षिक भ्रमण में रवानगी के समय बच्चों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा शंकर पांडेय ने उपरोक्त बातें बच्चों से कही। एआरपी सूर्यबली यादव, अनिल कुमार, आनंद प्रताप यादव, जय सिंह, प्रभाशंकर शर्मा, सारिका गुप्ता, साजिया तस्नीम के साथ राधे कृष्ण, विनय त्रिपाठी, विपुल कुमार,वंदना व पूनम चौधरी के साथ खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने नेशनल अकैडमी साइंस ऑफ़ इंडिया में ऑडियो विजुअल एवं तकनीकी के माध्यम से गंगा गैलरी देखी, जिसमें उन्होंने गंगा की उत्पत्ति से लेकर प्रदूषण तक की जानकारी प्राप्त की। इसे देखकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद पार्क होते हुए बच्चे जवाहर नक्षत्र शाला आनंद भवन पहुंचे। वहां उन्होंने एआरपी दल एवं नोडल अध्यापक सुधीर कुमार निषाद, सुधीर श्रीवास्तव, हरेंद्र प्रताप सिंह, सविता तिवारी, दीपा गंभीर, आराधना यादव, संध्या सिंह, मिलन कुमारी, नज्में निगार आदि अध्यापकों ने बच्चों भ्रमण में अपना सहयोग प्रदान किया।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper