सीएचसी के 240 कर्मियों ने पल्स पोलियो अभियान से कसा किनारा,


सोहावल-अयोध्या। बीते 14 दिसंबर से शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े  निजी सेक्टर के लगभग 240 कर्मियों ने अभियान से किनारा बनाए रखा है। स्वास्थ्य केंद्र के 24 सेक्टरों से जुड़े इन वर्करों में सुपरवाइजर और इनके अधीनस्थ कर्मचारी शामिल है। इसके पीछे कर्मचारियों द्वारा गत वर्ष किए गए अभियान में पोलियो टीकाकरण का मानदेय भुगतान न होना बताया जाता है। जिसके भुगतान के लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े यह कर्मचारी अब तक अड़े हुए हैं। पल्स पोलियो अभियान से किनारा कसे बैठे सुपर वाइजरो द्वारा अपने पुराने बकाए भुगतान को लेकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप है कि बीते वर्ष अभियान में प्राइवेट सेक्टर से 24 सुपर वाइजरो ने अपने 10 सहायकों के साथ अभियान में हिस्सा लिया 75 रूपये प्रतिदिन के मामूली मानदेय को भी विभाग के आला अधिकारी हड़प गये। वर्ष भर से भुगतान के लिए आज कल करते रहे है। सुपरवाइजर राकेश शर्मा, स्वदेश सिंह, विजय दुबे, जितेंद्र सिंह, इरफान आदि द्वारा चल रहे पल्स पोलियो अभियान का अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ किए जा रहे बहिष्कार के सम्बन्ध में पूछे जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर अपर्णा कोहली ने बताया कि  पिछले बकाए की पूरी जानकारी हमें नहीं है। समस्या से मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत करा दिया गया है। भुगतान जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों का जैसा निर्देश होगा वैसा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.