होटल में घुसकर मालिक की गोली मारकर हत्या


मुर्शिदाबाद , जिले के समसेरगंज में तब हड़कंप मच गया जब बुधवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक होटल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। यह गोलीबारी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास न्यू डाकबंगला इलाके में हुई, जहां पीड़ित पर कई गोलियां चलाई गईं। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल बिस्वास (34) के रूप में हुई है, जो समसेरगंज के तारबागान का निवासी था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वह पहले बीड़ी के पत्तों का कारोबार करता था और हाल ही में उसने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक होटल खोला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल जब उक्त रात अपने होटल के अंदर थे जब अचानक हथियारबंद बदमाश अंदर आए और उन्होंने उन पर करीब से गोलीबारी की। गोलियों की ताबड़तोड़ आवाज से अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। साथ ही हमले के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। राहुल को गंभीर और खून से लथपथ हालत में स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया और बाद में उसे जांगीपुर उपमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबरों के अनुसार, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.