कोहरे में लिपटा प्रयागराज, सड़कों पर सन्नाटा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया है। शनिवार की सुबह शहर घने कोहरे की चादर में पूरी तरह लिपटा नजर आया। कोहरा इतना घना था कि पास की चीज दिख नही रही थी जिसके कारण सड़कों पर आम दिनों की तुलना में सन्नाटा देखने को मिल रहा है। 

बीते दो दिनों से कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। शाम होते ही हल्की धुंध छाने लगती है, जो रात गहराने के साथ घने कोहरे में तब्दील हो जाती है और सुबह तक बनी रहती है। कोहरे के साथ-साथ दिन में धूप भी काफी कम हो गई है। धूप कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे ठिठुरन और गलन का असर बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। लगातार बदलते मौसम के कारण लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर है। तापमान के आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

वहीं शनिवार को ठंड और बढ़ गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रात के समय तापमान और गिरकर न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठंड का असर रात को और बढ़ जाता है। दृश्यता का स्तर कम होने के कारण लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर चल रहे हैं।

घने कोहरे के कारण सुबह के समय यातायात भी प्रभावित रहा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। प्रमुख चौराहों, सड़कों और गलियों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आए।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बने रहने की संभावना है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.