प्रयागराज। प्रयागराज के ट्रांस्पोर्ट नगर चौराहा, मुंडेरा स्थित स्वर्गीय धर्मवीर की मूर्ति स्थल पर उनकी 41वीं पुण्यतिथि आज हवन पूजन के पश्चात सैकड़ों लोगों के माल्यार्पण के साथ संपन्न हुई। पुण्यतिथि पर वैदिक रीति से हवन पूजन किया गया। यह आयोजन उनके महान संघर्ष एवं सामाजिक योगदान को याद करने का अवसर बना। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और समर्थकों ने भाग लिया। विदित हो की स्व धर्मवीर उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और केंद्र सरकार में श्रम मंत्री रहे और सत्तर तथा अस्सी के दशक में प्रदेश एवं देश की राजनीति में महत्वपूर्ण तथा उल्लेखनीय योगदान दिया। ट्रांस्पोर्ट नगर चौराहे पर उनकी मूर्ति पर सैकड़ों समर्थकों द्वारा माल्यार्पण हुआ। परिवारजन और समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व धर्मवीर वंचित वर्गों के उत्थान के प्रतीक थे, जिन्होंने सामाजिक समानता के लिए संघर्ष किया। उनकी स्मृति में ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित होते हैं। आर्य समाज के विद्वान राधेश्याम आर्य ने हवन संपन्न कराया। सैकड़ों गरीबों और ज़रूरतमंदों को कंबल वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, शिशु जायसवाल, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व पुलिस अधीक्षक एल.पी भास्कर, एस.पी सिंह, वरिष्ठ नेता मोईनुद्दीन, रामभजन त्रिपाठी, सपा नेता जोंटी यादव, प्रवीण केसरवानी, ठाकुर अशोक सिंह, मान सिंह पटेल, मान सिंह यादव, मजीद भाई, भोला नाथ यादव, व्यापारी नेता दिनेश केसरवानी, शंकर लाल कुशवाहा, राजीव पासवान, अरशद जानी, जनसत्ता दल नेता इरफान अहमद, कलीम ख़ान, राजू कसेंदा सहित सपा, भाजपा, जनसत्ता दल, कांग्रेस, बसपा और अन्य दलों के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper