जिलाधिकारी ने सतुआ बाबा के कैंप में पकाई रोटी..

खुद पकड़ा चिमटा, चूल्हे पर सेंकी रोटीप्रयागराज। प्रयागराज के खाक चौक में उस वक्त एक अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब जिला अधिकारी मनीष वर्मा साधु-संतों के बीच पहुंचकर खुद रोटियां सेकते नजर आए। मेले के दौरान साधु-संतों के साथ जमीन पर बैठकर, आत्मीयता से बातचीत करते हुए रोटी सेकने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 मेला क्षेत्र में बने संतोष दास जी महाराज “सतुआ बाबा” के कैंप में पहुंचकर डीएम मनीष कुमार वर्मा भी भक्ति व सेवा के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने खुद चूल्हे पर रोटी पकाई।

यह वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। इस वीडियो में डीएम के साथ सतुआ बाबा और मेलाधिकारी ऋषि राज नजर आ रहे हैं। वीडियो मेला क्षेत्र के खाक चौक स्थित सतुआ बाबा के शिविर का बताया जा रहा है। डीएम, मेलाधिकारी व अन्य अफसर दोपहर तीन बजे के करीब यहां साधु-संतों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां रोटी बन रही थी। इस पर डीएम ने खुद हाथों में चिमटा ले लिया और तवे पर चढ़ी रोटी पकाने लगे।

डीएम जहां रोटी सेंकते दिखाई पड़ते हैं, वहीं सतुआ बाबा डीएम के ठीक पीछे बैठे मेलाधिकारी से बातचीत करते दिखाई देते हैं। फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में सतुआ बाबा ने बताया कि डीएम व मेलाधिकारी कैंप में आए थे। उन्होंने साधु-संतों से कुशलक्षेम पूछा और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। वह भक्ति और सेवाभाव से ओतप्रोत दिखाई दिए। उन्होंने संतों के लिए चूल्हे पर रोटी भी पकाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.