प्रदेश स्तरीय वालीबाल ,

जौनपुर।  इंदिरा गांधी स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रदेशीय महिला वॉलीबॉल एवं खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ  राज्यमंत्री   गिरीश चंद्र यादव  के द्वारा किया गया।  इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया।  राज्यमंत्री  ने राज्य सरकार द्वारा खिलाडियों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी उन्होने  बताया कि प्रदेश भर में खिलाडियों की सुविधा और प्रशिक्षण के लिए ब्लॉक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा, जिससे गांव गांव से खिलाडी निकल कर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।   आश्वासन दिया कि खेल एवं खिलाडियों के प्रोत्साहन के लिए जिस सुविधाओं की आवश्यकता है वे उसे पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।   मुख्य अतिथि को   अंगवस्त्रम प्रदान कर क्रीडा अधिकारी जौनपुर चंदन सिंह द्वारा स्वागत किया गया।  प्रदेश से आए दोनों ही खेल के निर्णायकगण भी उपस्थित रहे।   संचालन   पूर्वांचल विश्वविद्यालय  डॉ० राजेश सिंह द्वारा किया गया।  सोमेश गुप्ता, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.