????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

अटल स्मृति सम्मेलन में योगदान पर व्यापक चर्चा..


बस्ती। मंगलवार को सल्टौआ गोपालपुर के  ब्लॉक सभागार में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन कार्यक्रम आयोजक रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पूर्व प्रत्याशी संगीता जायसवाल के संयोजन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि अटल जी ने देश को परमाणु संपन्न बनाया। वे राजनीति के अजातशत्रु थे। स्वतंत्र भारत में सबसे पहले अटल जी ने विकसित भाजपा का सपना देखा था। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना मे सड़क परिवहन क्षेत्र में देश की प्रगति को नई ऊंचाई दी। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार कुंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल, प्रत्यूष विक्रम सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यन्त विक्रम सिंह , ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रोली सिंह, आशा सिंह, सत्येन्द्र शुक्ल ‘जिप्पी’, अभिनव उपाध्याय आदि ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की छवि राजनीतिक जीवन में एक निर्विवाद नेता की रही है। उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल में अनेक महत्वाकांक्षी विकास योजनाएं संचालित की थीं।कार्यक्रम आयोजक रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि  अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को सादगी, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता और संवाद की संस्कृति को मजबूत किया, जिससे देश को नई दिशा मिली। वे सदैव भारतीय राजनीति के युग पुरूष बने रहेंगे। नयी पीढी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये।अटल स्मृति सम्मेलन में मुख्य रूप से संयोजक राम नेवास गिरी, चन्द्रभान गुप्ता ,हरीश सिंह , लक्ष्मी कांत पाण्डेय,  रजनीश चौधरी, कृपा शंकर श्रीवास्तव , इन्द्रसेन उपाध्याय रामउग्रह जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष श्याम नाथ चौधरी ,अरविन्द चौरसिया  राकेश उपाध्याय , अतुल यादव,  सुजीत सोनी  के साथ ही मगन शुक्ल, राजू पाण्डेय, रवि सिंह, के.डी. पाण्डेय, विजय नारायण तिवारी, नितेश शर्मा, मनोज सिंह के साथ ही भाजपा के अनेक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.