अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर किए तीखे सवाल…


मुंबई ,01 जनवरी । कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी बीच, कांग्रेस नेता ने भारत के विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में सरकार को वास्तविक स्थिति पेश करनी चाहिए। राहुल गांधी के अयोध्या राम मंदिर नहीं जाने के सवाल पर नाना पटोले ने आईएएनएस से कहा, भगवान राम हर किसी के दिल और विचारों में होते हैं। शोषित और पीड़ित लोगों की सेवा करना व उन्हें न्याय दिलाना भगवान श्रीराम का काम था, आज वही काम राहुल गांधी कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, राहुल गांधी जब चाहेंगे अयोध्या जाएंगे और राम लला का दर्शन करेंगे, क्योंकि रामलला के मंदिर का ताला राजीव गांधी ने खुलवाया था। भगवान श्रीराम का काम आज राहुल गांधी कर रहे हैं। मंदिर जाने वाले नेता दिखावा करते हैं। राहुल गांधी उनकी तरह नहीं हैं।
अर्थव्यवस्था के विषय पर कांग्रेस नेता ने कहा, सरकार इस पर झूठी कहानी बता रही है। देश में बेरोजगारी क्यों बढ़ रही है? उद्योग का पता नहीं है, क्योंकि यहां के उद्योगपति अपना देश छोड़कर दूसरे देश में जा रहे हैं। इस सरकार में देश पर कर्जा कितना बढ़ा है, इस बारे में जनता के सामने वास्तविकता रखनी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा, हमारे देश का संविधान विविध भाषा, विविध धर्म और जातियों से बना हुआ है। हम दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। हमारे देश के संविधान ने इन बुनियादी तत्वों को मजबूत जड़ों के साथ बांध के रखा है। आपको (आरएसएस) ना संविधान स्वीकार था और ना देश का तिरंगा स्वीकार था। आपने 60 साल तक आरएसएस कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया। जिन लोगों ने फहराया, उन पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
उन्होंने कहा, इस तरह भाषणबाजी कर देश में आपने प्रचारक को देश का प्रधानमंत्री बनाया। आज देश में महंगाई बढ़ती जा रही है, रुपया रोज गिरते जा रहा है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और किसान बर्बाद होते जा रहे हैं।
हालांकि, नाना पटोले ने मुंबई में कांग्रेस के वंचित बहुजन आघाडी के साथ गठबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, कांग्रेस के साथ किस तरह से गठबंधन किया गया, इसकी जानकारी मेरे पास नहीं है। प्रदेश स्तर पर यह फैसला लिया गया है, लेकिन यह पार्टी के लिए हानिकारक है। पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं रहना पार्टी के लिए नुकसान है।
नाना पटोले ने आगे कहा, मेरे पास इस बारे में जानकारी नहीं है कि राज्य स्तर पर गठबंधन किन शर्तों पर हुआ या क्या तय हुआ था। जब सारी जानकारी मिल जाएगी, तो हम इस मामले पर बात करेंगे।
कांग्रेस नेता ने पुलवामा हमले पर विवादित बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता सनातन पांडे का बचाव किया। उन्होंने कहा, जिस तरह से जांच पर जांच बैठाने का काम किया जाता है, उस पर कोई रिपोर्ट नहीं आई। 2019 में हुई घटना की अभी तक रिपोर्ट नहीं आई। सरकार क्या छिपाना चाहती है, इसका जवाब देना पड़ेगा।
इसी बीच, नाना पटोले ने कहा कि देश असुरक्षित है और राहुल गांधी ने संसद में इस बारे में बोला है कि चीन देश पर कब्जा करने के लिए निकला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.