मतदाता सूची में नाम बढ़ाने को लेकर बनी रणनीति…

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव द्वारा की गई।जिसमें संगठन के जिला, विधानसभा, ब्लाक के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने की रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक में चर्चा करते हुए नेताओं ने कहा कि एसआईआर के बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे युवा, महिलाएं एवं वंचित वर्ग के लोग हैं, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने और हर नागरिक को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए मतदाता सूची का समावेशी होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

बैठक में बताया गया कि चुनाव आयोग से प्राप्त फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र नागरिकों की पहचान करेंगे, उन्हें फॉर्म-6 भरने में सहयोग करेंगे और समयबद्ध ढंग से संबंधित निर्वाचन कार्यालयों में फार्म जमा कराएंगे। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं, नवविवाहित महिलाओं तथा हाल ही में स्थानांतरित हुए नागरिकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि यह कार्य केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। समाजवादी पार्टी हमेशा से जनभागीदारी और सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाना नागरिक अधिकारों की रक्षा का एक सशक्त माध्यम है।

 बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और लोकतंत्र को मजबूत करने के संकल्प के साथ समाप्त हुई। बैठक में अनिल यादव, डॉ मानसिंह यादव, श्रीमती विजमा यादव, दान बहादुर मधुर, शांति प्रकाश पटेल, अरविन्द केसरवानी, रामसुमेर पाल, इंजी विक्रम यादव, राम अवध पाल, शकील अहमद, बृजलाल यादव, सुभाष, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, संगम लाल मौर्य, श्रीकांत यादव, बच्चा यादव, श्याम सूरत, राजबहादुर, नाटे चौधरी, लालचंद्र यादव, राजन यादव आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.