सांसद तनुज पुनिया सहित जिला कमेटी ने दिया धरना:


बाराबंकी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया और सांसद तनुज पुनिया मंगलवार को एक दिवसीय उपवास पर बैठे। यह उपवास शहर के छाया चौराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष और पूरी जिला कमेटी के साथ किया गया। इस अचानक हुए धरने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने उपवास का कारण बताते हुए कहा कि मनरेगा योजना को कमजोर किया जा रहा है और उसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर गरीबों और ग्रामीण मजदूरों के रोजगार के अधिकार पर हमला बताया। पुनिया ने कहा कि रोजगार का यह अधिकार देश को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रयासों से मिला था। हालांकि, वर्तमान सरकार की नीतियों से इस अधिकार को धीरे-धीरे खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। तनुज पुनिया ने स्पष्ट किया कि इस एक दिवसीय उपवास और विरोध के माध्यम से कांग्रेस सरकार को उसकी जनविरोधी नीतियों का विरोध जताना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन गरीब मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, जिनका पूरा परिवार मनरेगा के काम पर निर्भर है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदले जाने के बाद से ही उसकी मूल भावना को कमजोर करने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी लगातार इस फैसले का विरोध कर रही है और केंद्र सरकार से योजना को पुराने स्वरूप और पूरी मजबूती के साथ लागू करने की मांग करती रही है। नेताओं का कहना है कि नाम बदलना सिर्फ शुरुआत थी, अब बजट में कटौती कर योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मनरेगा को श्गरीबों की जीवन रेखाश् बताते हुए इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का विरोध करने का संकल्प लिया। एक दिवसीय उपवास में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, अमरनाथ मिश्रा, पिंकी पाण्डेय, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, मोहम्मद इरफान कुरैशी, केसी श्रीवास्तव, रामहरख रावत, विजय पाल गौतम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम वारसी, मीरा गौतम, पूनम गौतम, अखिलेश वर्मा, मोहम्मद जीशान, प्रशान्त सिंह, अकील इदरीसी, अजय रावत, फरहान किदवई, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अनुराग यादव, अजीत वर्मा, मोईनुद्दीन अंसारी, सना चौधरी, सन्त शरण वर्मा, आरिफ करपिया, जसवन्त वर्मा, विजय बहादुर वर्मा, नेकचनद्र त्रिपाठी, कौशल किशोर वर्मा, रमाकान्त मौर्या, माता प्रसाद, श्रवण रावत, आदि कांग्रेसी गण उपवास में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.