महराजगंज,रायबरेली।नायब तहसीलदार बछरावा के खिलाफ वकीलों की चल रहीं हड़ताल का संज्ञान एसडीएम द्वारा न लेने पर आज वकीलों ने एसडीएम के ख़िलाफ़ भी किया नारेबाजी अधिवक्ता ने तहसील परिसर में घूम घूम कर एसडीएम एवं नया तहसीलदार बछरावां के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी ने बताया कि नायब तहसीलदार के खिलाफ हम अधिवक्ता विगत कई दिनों से हड़ताल पर हैं किंतु एसडीएम द्वारा मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया है जिसके क्रम में आज हम सभी अधिवक्ता आर पार की लड़ाई का ऐलान करते हैं एवं एसडीएम एवं नायब तहसीलदार बछरावां के के खिलाफ तब तक हड़ताल पर रहेंगे जब तक इनका स्थानांतरण नहीं हो जाता है इस मौके पर अध्यक्ष रामसनेही यादव महामंत्री पंकज प्रकाश श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मनीष तिवारी ज्योति प्रकाश अवस्थी सियाराम सतीश चंद द्विवेदी राधेश्याम अमित शुक्ला अमित श्रीवास्तव सहित सैकड़ो की संख्या में अधिकतम मौजूद रहे।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper