छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव


रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक ढांचे में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार मंडल स्तर पर पार्टी संगठन का गठन किया है। संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए जिलेवार सूची जारी कर दी है।
इन नियुक्तियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की स्वीकृति प्राप्त हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा इस पर अंतिम मुहर लगाई गई है।
इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह ने औपचारिक आदेश जारी किया। कांग्रेस के इस निर्णय को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय भूमिका देने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.