प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की सुरक्षा में कोई चूक न हो क्योंकि कई अपरिचित लोग रात के अंधेरे में देखें गये है। जो कि रेकी करते हुए नजर आए हैं। इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से 10 सी सी टी वी कैमरे लगाए गए हैं क्योंकि प्रशासन की तरफ से रात के अंधेरे में आकर नोटिस चस्पा कर दिया जाता है। उक्त जानकारी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दिया है।
कैमरे से सभी आने जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है सादी वर्दी में कई एल आई यू प्रदेश व केंद्र की एजेंसियां निगरानी कर रही है ऐसे में कौन आ जा रहा है इस पर निगरानी रखना जरूरी हो गया है। क्योंकि प्रशासन कब कर दे क्या रखवाकर फंसाने का काम कर दे। इसी दृष्टिकोण से कैमरे लगाए गए हैं।
प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच 6 दिनों से विवाद जारी है। इसी बीच, अविमुक्तेश्वरानंद ने शिविर के अंदर और बाहर दस सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।
शंकराचार्य जी के विशेष प्रतिनिधि देवेंद्र पांडे ने बताया कि यह हमारी मजबूरी है, क्योंकि शंकराचार्य सड़क पर बैठे हैं। प्रशासन और उसके गुंडे हैं। संत के वेश में शैतान यहां घूम रहे हैं। उनसे शंकराचार्य की जान को खतरा है। रात में आकर वीडियो बनाते हैं। पकड़े जाने पर कहते हैं कि नोटिस देने आए हैं।
उधर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत अभी भी खराब है। रात में उन्होंने दवा ली थी। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तेज बुखार था।
इसी बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को समझदार नेता बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री होना चाहिए, जो समझते हैं कि अफसरों से गलती हुई है। जो अकड़ में बैठा हो, उसे मुख्यमंत्री नहीं होना चाहिए।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper