राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लिया गया सामूहिक संकल्प


लालगंज, प्रतापगढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्थानीय तहसील सभागार में जागरूक मतदाता का सामूहिक संकल्प लिया गया। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने मौजूद लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक होने का सामूहिक संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र में नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस समय एसआईआर की प्रक्रिया में पूरी ईमानदारी से पात्र लोगों को मतदाता बनने का सुगम अवसर हासिल है। उन्होंने कहा कि अभियान को निष्पक्षता व पारदर्शिता से संचालित किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार गरिमा वर्मा व संचालन निर्वाचन पटल के सहायक सुरेश यादव ने किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार पंकज कुमार, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार, रामचंद्र त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, धर्मराज, केके सरोज आदि मौजूद रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय पूरे कला में भी राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सामूहिक शपथग्रहण हुआ। यहां कार्यक्रम का संयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर योगेश कुमार शुक्ल, आकाश मिश्र आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.