सपा की ‘सम्मान जागरण यात्रा’ का दूसरा चरण शुरू

सुलतानपुर। पूर्व विधायक अनूप संडा 188 सुल्तानपुर के नेतृत्व में सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ताओं  के साथ शांति, सद्भाव, सशक्त लोकतंत्र,सामाजिक न्याय तथा डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचने का संकल्प लेते हुए पांच दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ। पदयात्रा के द्वितीय चरण में विधानसभा 188 के जयसिंहपुर तथा कूरेभार ब्लॉक में लगभग 100 किलोमीटर भ्रमण होगा। यात्रा का शुभारंभ समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव एवं महासचिव द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यात्रा के प्रारंभ में लोकतंत्र की मजबूती तथा सामाजिक न्याय एवं समरसता स्थापित करने के लिए संघर्ष का संकल्प करते हुए पूर्व विधायक एवं प्रवक्ता अनूप संडा ने कहा कि पीडीए समाज को सम्मान एवं न्याय दिलाने के लिए जागरूकता एवं संघर्ष की आवश्यकता है आम आदमी समृद्धि एवं सुरक्षित तभी होगा जब प्रदेश में शांति एवं सद्भाव हो। परंतु वर्तमान भाजपा सरकार आम जनमानस व्यापारियों किसानों एवं महिलाओं तथा पीडीए समाज का उत्पीड़न एवं दोहन कर रही है इसलिए समाजवादी कार्यकर्ता पदयात्रा के माध्यम से संविधान एवं सम्मान को बचाने हेतु, एसआईआर प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा फ़ॉर्म 6 के माध्यम से लोगों को नए वोट जोड़ने हेतु प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। यात्रा में शामिल समाजवादी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश जनवादी गीतों एवं नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर रहे हैंपीडीए जागरण एवं सम्मान यात्रा के स्वागत में डाकखाना चौराहे पर नदीम और धर्मेंद्र राजू चौधरी व विकास चौरसिया, नॉर्मल चौराहे चौराहे पर इरफान पिंटू, शारिक कुरैशी, गार्डन व्यू होटल पर जयंत द्विवेदी, घेर्राऊ मार्केट में बुद्धू चाचा लोलेपुर तबरेज भाई की दूकान पर शाहिद भाई, इस्मत भाई, कमनगढ़ में सानू प्रधान, जयप्रकाश चौरसिया, सिरवारा प्रथम में मोटे भाई, महमूद भाई, सिरवारा द्वितीय में सलमान भाई फतेपुर में भारत यादव, रामनायक यादव, मनोज यादव, पठानीपुर में सोनू पूर्व प्रमुख, वारिस भाई, राजापुर में मुजम्मिल भाई, आदिल भाई, अल्तमश भाई, हरिहरपुर ग्राम से रेशमा वर्मा, शिवगढ़ अनीता पाल, ननका यादव, सूरजकली, इंद्रावती जानकी आदि भाग ले रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.