मनरेगा:कमियों को दूर करने हेतु वीबीजी राम जी कानून

शिवगढ़ । क्षेत्र के ओसाह में विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी की अध्यक्षता में कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्रप्रभार) दिनेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहे l 

ग्राम चौपाल” में पहुंचे राजमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना की कमियों को दूर करने के लिए वीबीजी राम जी कानून बनाया गया है जिसमें 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की गारंटी मोदी और योगी सरकार देगी l उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कुछ अनपढ़ इसका विरोध कर रहे हैं l इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने बड़ा फूल माला पहनाकर राजमंत्री का भव्य स्वागत किया l चौपाल को सरोज गौतम, जन्मेंजय सिंह, पूर्व विधायक राम लाल अकेला,देवेंद्र सिंह,डा जीबी सिंह आदि ने भी संबोधित किया l इस मौके पर आयोजक भाजपा जिला महामंत्री शरद सिंह, जिला उपाध्यक्ष व विधान सभा प्रभारी सरोज गौतम, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनुज मौर्य, जिला उपाध्यक्ष जन्मेंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ जीबी सिंह, मंडल अध्यक्ष बछरावा प्रवेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष महराजगंज अमित श्रीवास्तव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा अवस्थी, राजकुमार सिंह, सोनू सिंह,दिनेश सिंह, राजू अवस्थी, अपना दल के विधान सभा प्रत्याशी लक्ष्मी कांत रावत, प्रदीप सिंह, शिशिर सिंह,मीना रावत, एमपी सिंह, चंद्रमा प्रकाश पांडेय, अनुज अवस्थी, दुर्गेश सिंह,हर्षित बाबा आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.