बांसुरी वादन में रमा वर्मा ने प्रदेश में पाया द्वितीय स्थान


सोहावल-अयोध्या। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2026 को संत गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित उल्लास उत्सव के अंतर्गत हुए प्रादेशिक संगीत पुरस्कार वितरण समारोह में अयोध्या की बेटी सुश्री रमा वर्मा ने बांसुरी वादन प्रतियोगिता में ऑल ओवर उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।इस अवसर पर पुरस्कार वितरण डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रोफेसर संजय सिंह द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि सुश्री रमा वर्मा इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से प्रतिभाग करने वाली इकलौती महिला बांसुरी वादक रहीं।जिन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।सुश्री रमा वर्मा अयोध्या कलेक्ट्रेट में कार्यरत शीतला प्रसाद वर्मा की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं जनपदवासियों में हर्ष का माहौल है।परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने रमा वर्मा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि वह आगे भी अपने जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.