कुशीनगर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण, एसआईआर के संबंध में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ 30 जनवरी को समीक्षा बैठक का आयोजन किया जायेगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन आईएएस, संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के जनपद भ्रमण के दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक विशेष रोल प्रेक्षक की अध्यक्षता में 30 जनवरी को सायं 04:45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करें।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper