मेरठ। मेरठ सर्किट हाउस में 4 फरवरी को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल महिलाओं की जनसुनवाई करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि महिलाओं के प्रति भेदभाव मूलक व्यवस्था स्थिति और प्रावधानों को समाप्त करने, महिलाओं की गरिमा व सम्मान सुनिश्चित करने, हर क्षेत्र में उन्हें विकास के समान अवसर दिलाने, महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों एवं अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम करने के उद्देश्य से उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल द्वारा 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे मेरठ सर्किट हाउस में जनसुवाई की जाएगी। पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या के समाधान हेतु उक्त जनसुनवाई मे लिखित शिकायत के साथ उपस्थित हो।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper