सड़क, नाली निर्माण की मांग को लेकर सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती। बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला  कोषाध्यक्ष राजकुमार राजभर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और नागरिकों ने खण्ड विकास अधिकारी बस्ती सदर को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि ग्राम पंचायत मूडघाट के राजस्व गांव बड़ावन डमरूआ में सड़क निर्माण कराया जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत मूडघाट के राजस्व गांव बड़ावन डमरूआ विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा है। यहां हरीश यादव के घर से श्यामू गौतम के घर तक और दिनेश राजभर के घर से रणजीत सिंह के घर तक इण्टर लांकिग, सी.सी. रोड, नाली निर्माण आवश्यक है।
खण्ड विकास अधिकारी बस्ती सदर को ज्ञापन सौंपने के दौरान अर्जुन भारद्वाज, सहदेव, सितारा, मनीता, नीलम, मीरा देवी, बदामा, शर्मिला, शान्ती, कविता, मंजू देव, राजमती, कुसुम, इसरावती, सावित्री, सूरसती, सुदामा, गुलाबा आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.