महाशिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में होगी कड़ी सुरक्षा…

मेरठ। रविवार को महाशिवरात्रि पर बाबा औघड़नाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया। कमिश्नर, डीआइजी, डीएम और एसएसपी ने अधीनस्थों के साथ मिलकर मंदिर परिसर का भ्रमण किया। साथ ही मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत की। मंदिर को पूरी तरह सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। उसके लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा को भी पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) लगाई गई। अस्थाई रूप से औघड़नाथ मंदिर पर पुलिस बूथ बनाकर ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की 26 पिकेट लगा दी गई। दूरबीन, वाच टावर, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरा से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही है। मंदिर परिसर के अंदर भोले के वेश में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
डीआइजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि औघड़नाथ मंदिर पर सुरक्षा के लिए तीन कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ लगाई गई है। उसके अलावा दो एएसपी, आठ डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 112 सब इंस्पेक्टर, 550 कांस्टेबल और क्यूआरटी टीम को भी लगाया गया है।
पांच स्थानों पर पुलिसकर्मी हैंडसेट, दूरबीन और टार्च के माध्यम से नजर रखेंगे। इनर और आउटर कार्डन व कतार ड्यूटी के सीओ नवीना शुक्ला बनाए हैं। सभी वाहनों को मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर पार्किंग बनाकर रोक दिया गया। सरकुलर रोड चौराहा, सैनिक अस्पताल के सामने, औघड़नाथ के सामने चौराहा और बालाजी मंदिर तिराहे पर वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगा दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.