पॉलिटेक्निक के छात्र का कारण से दिन दहाड़े अपहरण 

प्रयागराज। कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दबंगों ने करेली थाना क्षेत्र से एक पॉलिटेक्निक छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। उसे बिना नंबर प्लेट लगी कार में जबरन बैठाकर कई किलोमीटर तक घुमाया गया और करीब दो घंटे तक कार के अंदर ही बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद गंभीर हालत में छात्र को ट्रिपल आईटी के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में तीन युवकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्र शाऊ पिंग छाऊ करेली का रहने वाला है। उसके भाई जियांग पिंग छाऊ ने बताया कि उसका परिवार मूल रूप से चीन का रहने वाला है। उसके पिता का निधन हो चुका है। उसका भाई शाऊ पिंग पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा कोर्स कर रहा है। वह सोमवार की शाम किसी काम से घर से निकला था। शाम करीब 5:10 मिनट पर वह जीटीबी नगर स्थित पुरानी पानी की टंकी के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक नीले रंग की एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही कार में सवार लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया।

जियांग पिंग छाऊ ने पुलिस बताया कि कार में सवार पांच लोगों ने भीतर खींचते ही उसके भाई को बंधक बना लिया और फिर बेरहमी से पीटने लगे। उसके सिर, हाथ और पूरे शरीर पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। पिस्टल और तमंचे की बट से भी पिटाई की। एक हमलावर ने पिस्टल से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं दो अन्य ने उसे दांतों से काटकर भी चोट पहुंचाई।

शाऊ पिंग छाऊ के अनुसार आरोपियों ने उसे करेली से पूरामुफ्ती के उमरी गांव तक कार में घुमाया और लगातार पीटते रहे। हमलावर बार-बार जान से मारने की धमकी देते रहे। कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो उसे और उसके दोस्तों को भी मार दिया जाएगा। पिटाई के कारण वह कई बार बेहोश हो गया। करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर घुमाते रहने के बाद हमलावर उसे बैंक ऑफ बड़ौदा के पास छोड़कर फरार हो गए। होश में आने के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के भाई का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है और उसे जान का खतरा बना हुआ है।

शाऊ पिंग छाऊ ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले यानी 8 फरवरी को पानी की टंकी चौराहे के पास रास्ते में साइड देने को लेकर हल्की नोकझोंक हुई थी। उसी रंजिश में हमलावरों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। एसीपी करेली राजकुमार मीना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। यह में से दो के नाम से और उमर हैं। ये करेली, पूरामुफ्ती और धूमनगंज के रहने वाले हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.