कांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ संग्राम पद यात्रा


बस्ती। गुरूवार को  कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. आलोक रंजन वर्मा के संयोजन में गोटवा से ‘ मनरेगा बचाओ संग्राम पद यात्रा’ निकाली गई। यात्रा गोटवा से चलकर गनेशपुर होते हुये विभिन्न मार्गो से गांधी कला भवन पहुंची। बापू प्रतिमा के समक्ष यात्रा का समापन हुआ। सुदामागंज, गनेशपुर और शंकरपुर चौराहा पर नुक्कड सभाओं में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के नीति, कार्यक्रम पर निशाना साधा। कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है जिसमें गरीब, किसान हाशिये पर हैं।कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर नया कानून लाकर  मोदी सरकार ने ‘‘बुलडोजर चलाकर’’ मनरेगा को खत्म किया। कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं करेगी और गरीबों, कृषि मजदूरों के हक हकूक को लेकर आन्दोलन जारी रहेगा।  डा. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि हम मोदी सरकार द्वारा मनरेगा कानून को बदल देने के  इस कदम का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। जो सरकार देश के किसानों, मजदूरों और युवाओं का अपमान करे, वह सत्ता में ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकती।’’ लोग अब भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा समझ चुके हैं।काग्रेस नेता डा. वाहिद अली सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, राम पूरन चौधरी आदि ने कहा कि मोदी सरकार ने बुलडोजर चलाकर मनरेगा अधिनियम को रद्द कर दिया। मनरेगा ऐतिहासिक और क्रांतिकारी अधिनियम था जो सितंबर 2005 को सर्वसम्मति से पारित हुआ था।’’ कहा कि मनरेगा कानून संवैधानिक हक था, लोगों के पास रोजगार की कानूनी गारंटी थी और इस कानून से पंचायतें मजबूत हुईं। भाजपा सरकार पंूजीपतियों के दबाव में गरीबों का हक छीन रही है। इसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।मनरेगा बचाओ संग्राम पद यात्रा में मुख्य रूप से संदीप श्रीवास्तव, शब्बीर अहमद, साधु शरन आर्या,राकेश माणि त्रिपाठी, अनिल भारती, अमर बहादुर शुक्ला, आलोक त्रिपाठी, रविंद्र सिंह राजन, दूधनाथ पटेल,अवधेश सिंह,राहुल चौधरी, लाल जीत पहलवान, राजेश भारती, जमील कादरी, दिलीप श्रीवास्तव, चंद्रशेखर वर्मा, मोहम्मद अशरफ अली, आनंद निषाद, उमेश उपाध्याय, राज कपूर,अजय सिंह, बृजभान कनौजिया,शुभम गांधी, बसंत चौधरी, प्रिंस राणा, बलराम चौधरी,विजय चौधरी,विवेक पटेल, घनश्याम चौधरी, ध्रुव चौधरी, राकेश कुमार, जितेंद्र चौधरी, प्रमोद,रमेश चंद्र वर्मा, संजय चौधरी, दिनेश शर्मा,वीरेंद्र चौधरी, परशुराम,सुरेश, राम नयन यादव,रामबिहोर यादव,राम शंकर यादव, गजोधर यादव, अर्जुन चौधरी,डॉ सुरेंद्र सूरत चौधरी,बाबूराम वर्मा, लाल बहादुर चौधरी, रंजीत प्रमोद चौधरी, धर्मेंद्र वर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान, मजदूर शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.