Elon Musk ने लॉन्च किया Grokipedia: बताया विकिपीडिया की तुलना में “बहुत बड़ा सुधार”

एलन मस्क ने हाल ही में ग्रोकिपीडिया नामक ऑनलाइन संग्रह लॉन्च किया है, जिसे वह विकिपीडिया का विकल्प बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म xAI टीम द्वारा विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य मानव ज्ञान को और व्यवस्थित और सटीक रूप में प्रस्तुत करना है। बता दें कि मस्क ने पिछले महीने X पर कहा था कि उनका यह प्रोजेक्ट विकिपीडिया की तुलना में “बहुत बड़ा सुधार” होगा।

गौरतलब है कि Grokipedia.com सोमवार दोपहर को लाइव हुआ, हालांकि कुछ यूजर्स ने साइट पर गलतियों की शिकायत भी की है। बिज़नेस इंसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, साइट पर मस्क के लिए एक एंट्री देखी जा सकती है। वेबसाइट का इंटरफ़ेस डार्क बैकग्राउंड और विकिपीडिया तथा ChatGPT जैसी फ़ॉन्ट शैली के साथ डिजाइन किया गया है। अभी यह “version v0.1” में है और इसमें 8,85,279 लेख दर्ज हैं। तुलना के लिए, विकिपीडिया की अंग्रेज़ी साइट पर अभी 7,081,705 लेख मौजूद हैं।

बता दें कि यह मस्क का उन मेनस्ट्रीम प्लेटफॉर्म्स को चुनौती देने का नया प्रयास है, जिन्हें वह राजनीतिक रूप से बायस मानते हैं। मस्क ने पहले विकिपीडिया पर “लेफ्ट-विंग बायस” का आरोप लगाया था और जनवरी में फॉलोअर्स से कहा था कि “विकिपीडिया को तब तक फंडिंग रोक दें जब तक संतुलन नहीं लौटता।”

मौजूदा जानकारी के अनुसार, ग्रोकिपीडिया पर अभी कुछ एंट्रीज में गलत जानकारी भी पाई गई है। उदाहरण के लिए, मस्क के पेज पर यह दावा किया गया कि पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने DOGE में मस्क के जाने के बाद प्रमुख भूमिका निभाई, जो कि गलत है।

गौरतलब है कि xAI द्वारा विकसित AI चैटबॉट Grok को पहले भी कई गलतियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। मस्क ने जून में कहा था कि वह Grok का इस्तेमाल “मानव ज्ञान के पूरे कोर्पस को फिर से लिखने, गायब जानकारी जोड़ने और त्रुटियों को हटाने” के लिए करेंगे। इस नए प्रोजेक्ट के माध्यम से मस्क का लक्ष्य ज्ञान साझा करने के तरीके को और व्यापक और AI-समर्थित बनाना है, जिससे यूर्जस को अधिक सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो सकेगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.