पुण्यतिथि पर याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय 

लालगंज,रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुण्य तिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि पर देशभर में लोगों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लालगंज में  भाजपा नेता अनूप पांडे ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके विचार देश की हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य सुशील शुक्ला ने उन्हें अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता बताया। उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्र सेवा और समर्पण का प्रतीक था। भाजपा सभासद कैलाश वाजपेई ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया। वही मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, रविनंदन सिंह चौहान,सुरेंद्र गुप्ता,शिवम गुप्ता, मंटू बाजपेई,अर्पित गुप्ता ,कौशलेंद्र कंचन, अखिलेश बाजपेई , दल बहादुर सिंह एडवोकेट,सत्येंद्र बहादुर सिंह, सानू बाजपेई, राजेश निर्मल ने भी पंडित दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा सुरेश कुमार पाठक, संजय सिंह, जगदेव प्रसाद वर्मा, राम नारायण सिंह ,सुरेश वर्मा, अशोक यादव, दिवाकर, रामशरण अग्निहोत्री ,शालिनी मिश्रा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, शिवांकरी  ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.