स्वास्थ्य शिविर में 2500 अधिवक्ताओं ने कराया परीक्षण

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद (एचसीबीए) के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में बुधवार को दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे जे मुनीर, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्र ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में पहले दिन स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्रों की जांच कराकर शिविर में सहभागिता प्रदान की। 

शिविर का शुभारम्भ न्यायमूर्तियों और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा सहित कार्यकारिणी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर के पहले दिन लगभग 2500 अधिवक्ताओं ने अपना निशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण कराया और परामर्श लिया। जांच के दौरान कुशल चिकित्सक एवं परामर्शदाताओं ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा वी के पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य डा एस पी सिंह, मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के विभागाध्यक्ष डा संतोष कुमार, डॉ संकल्प केशरी, डॉ हर्ष गौरव, डॉ हसन अंसारी, डॉ विभु रंजन खरे, डॉ हेमंत कुमार, डॉ अल्का रावत, डॉ कमलेश सोनकर, डॉ सचीन्द्र सिंह, डॉ सीमा अग्रवाल, डॉ प्रतीक सहगल, डॉ निशी पाठक, डॉ देवेन्द्र कुमार, डॉ मृत्युंजय मिश्र, डॉ जागृति राना, डॉ विभधेश, डॉ पीयूष कुमार पाण्डेय ने टीम के साथ निशुल्क परीक्षण शिविर में अधिवक्ताओं की जांच की।

इस मौके पर शिविर के संयोजक संयुक्त सचिव प्रशासन बैरिस्टर सिंह एवं शिविर के आयोजक अजय कुमार मिश्र ने प्राचार्य डॉ वी के पाण्डेय एवं डॉ एस पी सिंह समेत सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं के लिए शिविर लगा रहेगा। इस अवसर पर कमलेश कुमार द्विवेदी, अमित कुमार सिंह, विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण, बैरिस्टर सिंह, रामेश्वर दत्त पांडेय, बिन्दु कुमारी, अंजनी कुमार मिश्र, अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय आरडी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.