अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गृह संपर्क अभियान अपनी गति निरंतर बढ़ा रहा है, गृह संपर्क अभियान 20 नवंबर से आरंभ हुआ है और 21 दिसंबर तक चलता रहेगा। इसी क्रम में विवेकानंद नगर की पांचो बस्तियों में क्रमवार संपर्क अभियान जारी है रिकाबगंज बस्ती, झारखंडी बस्ती ,टकसाल बस्ती, बल्ला हाता बस्ती और फतेहगंज बस्ती में संपर्क प्रत्येक घरों में किया जा रहा है फतेहगंज बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर के व्यवस्था प्रमुख विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में संपर्क किया गया। अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत एवं बस्ती प्रमुख अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने बताया संपर्क अभियान का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को प्रत्येक घरों में पहुंचाना है, भारत माता का चित्र, पत्रक और संघ शताब्दी वर्ष की पुस्तिका प्रत्येक घरों में वितरित की गई संघ द्वारा किए गए कार्यों के बारे में भी प्रत्येक परिवारों में बताया गया राष्ट्रहित में कार्य करने वाला और व्यक्ति निर्माण करने वाला यह प्रमुख सामाजिक संगठन है संपर्क करने वालों में प्रमुख रूप से विवेकानंद नगर के नगर कार्यवाह सुनील साहू ,मुकेश श्रीमाली, राजीव शुक्ला, श्रीराम केसरवानी, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय रस्तोगी ,स्वयंसेवक अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper