कवि युगल शैलेन्द्र एवं डॉ आभा जम्मू राज भवन में आमंत्रित

प्रयागराज। कवि युगल प्रख्यात गीतकार शैलेन्द्र मधुर एवं डॉ आभा श्रीवास्तव मधुर को जम्मू राज भवन में काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया।

जम्मू कश्मीर कला ,संस्कृति एवम भाषा अकादमी द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय हिंदी कवि सम्मेलन जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की उपस्थिति में काव्य पाठ हेतु प्रयागराज के प्रख्यात गीतकार शैलेंद्र मधुर एवं प्रख्यात उद्घोषिका कवयित्री डॉ आभा मधुर श्रीवास्तव युगल जोड़ी को आमंत्रित किया गया है।

ज्ञात हो कि प्रयागराज के चर्चित गीतकार शैलेंद्र मधुर इसके पूर्व भी तीन बार जम्मू राज भवन में काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किए जा चुके है। इस बार कवि युगल जोड़ी शैलेन्द्र एवं आभा श्रीवास्तव को काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया है।

इस बाबत साहित्यकारों, समाजसेवियों, गणमान्य लोगों ने गीतकार शैलेंद्र मधुर एवं आभा श्रीवास्तव मधुर को अपनी बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रीता बाजपेई, संजय पुरुषार्थी, राम कैलाश पाल प्रयागी, शिखा त्रिपाठी, नीरज सिंह, मनोज कुमार, राज रसिया, अमित जौनपुरी, योगेश झमाझम, जितेंद्र मिश्र जलज, नज़र इलाहाबादी, के के पांडे, अमिता पांडे, अनीता श्रीवास्तव, अजय मोहन श्रीवास्तव, श्याम जी शुक्ला सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.