कांग्रेसजनों ने नेता जी सुभाष को किया जयंती पर नमन

प्रयागराज। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनानायक तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस को 129वीं जयंती पराक्रम दिवस पर कृतज्ञ नमन किया। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में पार्टीजनों ने प्रातः सुभाष चौराहा स्थित नेता जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजादी के प्रति उनके जुनून और जज्बे को सलाम किया।

 कहा कि उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से भारत को आजाद करने के लिए तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा दिया जो दुनिया भर के भारत वासियों को आज भी रोमांचित करता है।  आईसीएस जैसे सर्वोच्च पद को  ठुकरा कर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देश प्रेम अदम्य साहस के प्रतीक के तौर पर अमिट छाप छोड़ी।

कांग्रेसजनों ने नेताजी की जयंती 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की केंद्र सरकार से मांग करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नेताजी की राष्ट्र के प्रति सेवाओं को देखते हुए मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का आग्रह भी किया।

इस अवसर पर यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, मनोज पासी, अफ़रोज़ अहमद, प्रतिमा त्रिपाठी, राम मनोरथ सरोज, शाहनवाज कुरैशी, राकेश पटेल, कमल अली, कामेश्वर सोनकर, रिज़वाना बेगम, मो. नसीम, तबरेज अहमद, फैसल सिद्दीकी अजय श्रीवास्तव, मो. जावेद, मो. शमशाद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.