कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन,


अयोध्या। कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा यूपीए की चेयर पर्सन सोनिया गांधी का 79 वा जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय पर केक काटकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने सोनिया गांधी को त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा यूपीए की सरकार बनने पर सोनिया गांधी आसानी से प्रधानमंत्री बन सकती थी पर वे ना ही सरकार में शामिल हुई और ना ही अपने पुत्र राहुल गांधी अथवा प्रियंका गांधी को मंत्रिमंडल में शामिल किया। उनका यह निर्णय कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाने वालों के लिए करारा जवाब था।राष्ट्र व संगठन के प्रति उनका अभूतपूर्व योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा जिन लोगों के मन में उनके लिए भ्रम या कटुता है, उन्हें याद रखना चाहिए एक महिला ने अपना देश, अपना जीवन, अपनी पहचान पीछे छोड़कर भारत को अपनाया और बिना सत्ता की लालसा के इस देश की एकता, लोकतंत्र और संस्थाओं को बचाने के लिए कठिनतम समय में भी मजबूती से खड़ी रहीं। उनकी शालीनता, त्याग और दृढ़ता भारतीय राजनीति की वह मिसाल है, जिसे तथ्य नहींकृसमय खुद प्रमाणित करता है। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा सास और पति की मृत्यु के बाद सोनिया गांधी राजनीति में आने की बिल्कुल इच्छुक नहीं थी परंतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दबाव में उनके सक्रिय राजनीति में आने के बाद विपक्ष ने उन पर चारित्रिक आरोप लगाए तथा उनके विदेशी मूल के मुद्दे को उठाया। परंतु इन सब मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए आज सोनिया जी इस देश की सर्वमान्य और लोकप्रिय नेता है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा यह सोनिया गांधी का राजनीतिक कौशल ही था की विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस ने श्रीमती गांधी के नेतृत्व में 10 वर्षों तक यूपीए की सरकार निर्बाध और अविवादित रूप से चलाई। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा उनका नेतृत्व, धैर्य, और समर्पण देश की राजनीति में मर्यादा, मूल्य और संवेदनशीलता का अद्वितीय उदाहरण है। उनका जीवन और विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष  रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध पासी पंकज सिंह उमेश उपाध्याय डॉ विनोद गुप्ता, नाजिश फातिमा, धर्मेंद्र सिंह ,राम चरित्र वर्मा, विजय श्रीवास्तव, तैय्यब खान यासीन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.