गरीब मजदूरों को कड़ाके की ठंड के बीच बांटे कंबल..

प्रयागराज। संगम नगरी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  शरीर को कंपा देने वाली इस ठंड ने पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे में सड़क पर जीवन बिता रहे लोगों का सहारा देवेश जायसवाल और आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार मीणा बने हैं। 

श्री जायसवाल और इंस्पेक्टर मीणा ने यूफोरियल युथ सोसाइटी  के माध्यम से गरीबों और मजदूरों को कंबल बांटे जिससे कि वह भी ठंड से बच सकें। दिवेश जायसवाल का कहना है कि इस कडकड़ाती ठंड में सड़कों पर घर बार छोड़ कर काम करने वाले मजदूर और गरीबों को वास्तव में ठंड से बचने के लिए कंबल की जरूरत होती है। वही पशुओं को भी गर्म कपड़े से ढका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.