गोसाईंगंज कस्बे के विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

गोसाईंगंज-अयोध्या। गोसाईंगंज कस्बे के शगुन मैरिज लान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ।आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ,विशिष्ठ अतिथि श्रृंगी ऋषि धाम के महंत रामपियारे दास,बहन संध्या यादव प्राचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज,अध्यक्षता रामभवन मिश्रा पूर्व प्राचार्य आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज व संचालन अनिलकुमार मल्हू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मिश्रा ने कहाकि आप अपने तैतीस हजार देवी देवताओं को पूजा करे परन्तु उसके साथ ही भारतमाता की भी पूजा जरूर करे।आप अपने वर्तमान के साथ अपने भूत के गौरव को विस्मृति ना करे,इसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। राष्ट्रीय स्वयं संघ आपको नर से नारायण बनाना चाहता है। आप जंहा रहे वँहा हिंदुओ को संगठित कर,इसके पीछे लोग चलने को मजबूर हो जाय।आज परिवार दूर हो रहा है,सबसे पहले परिवार को जोड़ो।सबको एक सूत्र में पिरोना ही हम सबका लक्ष्य है। संघ में जाति को कोई व्यवस्था नही है।हमे छुआछूत जैसी विसंगतियों को दूर करना है।जब हिन्दू शक्तिशाली हो जाएगा तो इसके पीछे पूरी दुनिया चलेगी।महंत रामपियारे दास ने कहाकि धर्मो रक्षति रक्षिता,आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म भी आपकी रक्षा करेगा। आप जन्म से ही सनातनी हो कर्म से नही। दुर्भाग्य है कि आज हम एक नही है।आज जब कंही कोई हिन्दू पुकारे तो एक हो जाओ,क्योंकि संगठन में ही शक्ति है।बहन संध्या यादव ने कहाकि आज हम दिशा भ्रमित हो गए है।हमे कोई भी प्रलोभन देकर अपनी राह से भ्रमित कर देता है। हमको उनकी बातों में नही आना है। इसी उद्देश्य के लिए हम लोग इकट्ठा हुए है।हम हिन्दू बनेंगे तो हमारे बीच से जातियों का भेदभाव मिट जाएगा। हमें राम के जीवन को पढ़कर अपने जीवन मे उतारने की आवश्यकता है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य रामभवन मिश्रा ने आये हुए लोगो का आभार ब्यक्त किया। कार्यक्रम में रामनारायण सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने रंगारंग प्रस्तुति पेश किया। अंत मे भारतमाता की भव्य आरती के साथ समापन किया गया।उक्त अवसर पर दानबहादुर सिंह,सियाराम वर्मा, चेयरमैन डॉ0विजयलक्ष्मी जायसवाल,प्रदीप जायसवाल,पंकजसिंह,विनीत सिंह,आनन्द सिंह,बजरंगी चौरसिया,रामभवन वर्मा,शेखर वर्मा,सर्वेश मोनू,विजय सोनी,कालीचरण,अवधेश,रवि यादव,आलोक,प्रिंस सिंह,राकेश सिंह,गुड्डू पंडित,सत्येंद्र सिंह,उपेंद्र सिंह,चित्रकेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.