छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली, यातायात नियमोें के प्रति किया जागरुक


सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। जेबीएस महाविद्यालय, दुल्हदेपुर, के प्रांगण में यातायात नियमों पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व और नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में यातायात से संबंधित भाषण दिए गए, एक रैली निकाली गई और उपस्थित सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस आयोजन का नेतृत्व आनंद सिंह और हिमांशु सिंह ने किया।डिग्री विभागाध्यक्ष आनंद सिंह ने समाज और परिवार पर सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाएं न केवल व्यक्तिगत स्तर पर असर डालती हैं, बल्कि इनका गहरा प्रभाव परिवार और समाज पर भी पड़ता है। किसी की जान जाने पर परिवार आर्थिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाता है, और समाज को श्रम शक्ति की कमी का सामना करना पड़ता है। आईटीआई प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण बताए। इनमें तेज गति से गाड़ी चलाना, शराब या ड्रग्स के प्रभाव में ड्राइविंग करना, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, जल्दबाजी में ओवरटेक करना और यातायात नियमों का उल्लंघन करना शामिल हैं। उन्होंने जोर दिया कि ये सभी कारक ड्राइवरों और पैदल चलने वालों दोनों के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।सुधीर ने बताया कि सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है। यह केवल सरकार और पुलिस का कार्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसके नियमों का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम का समापन करते हुए आकाश सिंह ने पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षा नियमों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सड़क पार करते समय हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें और ट्रैफिक सिग्नल का ध्यान रखें। रात के समय सड़क पर चलते वक्त चमकीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए, ताकि वाहन चालक उन्हें आसानी से देख सकें।इस अवसर पर पुष्पा यादव, प्रमिला सिंह, वशिष्ठ, पूर्णिमा त्रिवेदी, कविता पांडे और आकिब सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.