जागरुकता अभियान कार्यक्रम में बोले सपा के राष्ट्रीय सचिव,

बाराबंकी। मंगलवार को विकास खण्ड बनीकोडर की ग्राम पंचायत अंगदपुर मजरे बड़ेला नारायणपुर और पूरेडलई ब्लाक के कस्बा टिकैतनगर में एसआईआर जागरूकता अभियान के तहत पार्टी द्वारा नियुक्ति बीएलए, बूथ प्रभारियों और सेक्टर प्रभारी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने बैठक कर पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देश पर चर्चा करते हुए सभी को जागरूक किया और कहा कि सभी बीएलए को अपने बूथ के बीएलओ से बैठक कर एक एक वोट बढ़ाने और जो वोट और जिनका वोट छूट गया है या 2003 की सूची से मैपिंग नहीं हो रही है तो उस पर भी संबंधित अधिकारियों से सम्पर्क करके उनका फार्म भरवाने में सहयोग करें।जो लोग कहीं शिफ्ट हो गए हैं और उनका आना जाना है या काम करने के कारण बाहर जाना पड़ता है उनका भी वोट नहीं कटेगा। सभी का वोट रहेगा।अभी आगामी 26 दिसंबर तक टाइम बढ़ा है सभी से अनुरोध है कि लगकर कार्य को जिम्मेदारी से पूरा करें अगर कोई कहीं समस्या आती है तो मुझसे संपर्क करें उसका निस्तारण किया जाएगा।यह आप सब की मेहनत 2027 के चुनाव में रंग लाएगी आपकी मेहनत से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होने आगे कहा कि सपा सरकार बनेगी तो गरीब मजदूर छात्र नौजवान किसान सब की सरकार होगी।मौजूदा सरकार तो अपना कार्य करती है।आने वाला दिन समाजवादियों का है।आप सभी ने बड़ी मेहनत से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है आप सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं।इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा,प्रदीप यादव,मुन्ना राईन,हशमत अली गुड्डू, नसीम कीर्ति, संतोष रावत आदि मौजूद रहे।
विद्यालय संचालन समय परिवर्तन की मांग
बाराबंकी। घने कोहरे के कारण दृश्यता अत्यंत कम होने से बच्चों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग उठाई गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से बेसिक विद्यालयों के संचालन समय में छात्रों एवं शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये परिवर्तन करने का अनुरोध किया है । उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालय संचालन समय प्रातः 10 से अपरान्ह 03 बजे तक किये जाने की मांग जिलाधिकारी से बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से की है।विद्यार्थियों एवं शिक्षकों  को ठंड और कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाने से विद्यालय समय से पहुँचने में समस्या हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.