ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत,चालक फरार

आजमगढ़, जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अहिरौला–कप्तानगंज मार्ग पर दशवंतपुर गांव के पास हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहिरौला की ओर से कप्तानगंज जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान थाना महाराजगंज क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद कीता प्रथम निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने आया था।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर कप्तानगंज थाना अध्यक्ष जय प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और मालिक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।परिजनों के अनुसार, मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.