डिग्री कालेज में बैंकिंग जागरूकता अभियान का आयोजन

प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बैरहना शाखा द्वारा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कर्मचारी कल्याण समिति के इंचार्ज डॉ. अनुज कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या प्रो. आशिमा घोष के स्वागत वक्तव्य से हुआ। इसके पश्चात बैंक की शाखा के कर्मचारी कोमल ने बैंक द्वारा उपलब्ध सुविधाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती जागृति ने यूनियन बैंक में केंद्रीय अधिकारियों के सैलरी अकांउट खुलवाने के फायदे क्या है इस विषय पर प्रकाश डाला।उनके अनुसार 70,000 से अधिक सेलरी पाने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को यूनियन बैंक में खाता खुलवाने पे अनेक सुविधाएं मुफ्त में दी जाएगी, जिसमें स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, दुर्घटना/ हवाई दुर्घटना, ऋण पर छूट, लॉकर लेने पर छूट तथा क्रेडिट कार्ड के साथ अनेक मुफ्त सुविधाएं प्रमुख है।

कार्यक्रम के अंत में बैंक के शाखा प्रमुख आनंद मिश्र ने बैंक द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाओं पर प्रकाश डाला तथा महाविद्यालय के कर्मचारियों के प्रश्नों का उत्तर दिया। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी कल्याण समिति के इंचार्ज डॉ अनुज कुमार वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो अंशुमाला मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.